indian history gk in hindi भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी Question & Answer with solution in Hindi & English Indian History In Hindi
भारतीय इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित संभावित सवाल और जवाब...
1 निम्नलिखित में से सही सुमेलित है -
1.शीष गंज गुरुद्वारा - दिल्ली
2. लाल किला - आगरा
3. क्रिश्चियन चर्च - केरल
(अ) 1 और 2 (ब) केवल 1
(स) 1, 2 और 3 (द) 2 और 3
2 निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है -
(अ)संस्कृति कभी स्थिर नहीं होती, ये हमेशा परिवर्तित होती रहती है।
(ब) संस्कृति स्थिर रहती है, लेकिन सभ्यता परिवर्तित होती रहती है।
(स) संस्कृति और सभ्यता दोनों का स्वभाव परिवर्तन का है।
(द) इनमें से कोई नहीं।
3 निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
1.भारत में सलवार कुर्ता कुषाणों पार्थियनों की देन है
2. दूसरी शताब्दी से पूर्व भारतीय बिना सिले हुए कपडे़ पहना करते थे
3. आधुनिक पोशाकें जैसे पैंट, शर्ट और स्कर्ट सोलहवीं शताब्दी में यूरोपियनों द्वारा लाई गई।
निम्न में से कौन से/सा कथन सत्य है/हैं -
(अ) 1 और 2 (ब) 1, 2 और 3
(स) केवल 3 (द) 2 और 3
4 निम्न मेें से सही सुमेलित है -
क्षेत्रसंबंधित कार्य
(1) उड़ीसा पटोला
(2) बंगाल कांठा
(3) लखनऊ चिकनकारी
(अ) 1 2 (ब) 1 और 3
(स) 2 और 3 (द) 1, 2 और 3
5 निम्न में से सत्य कथन है-
(अ)ऋग्वेदिक काल में सती प्रथा प्रचलित थी।
(ब) चतुराश्रम व्यवस्था ऋग्वेदिक समाज में व्याप्त सभी के लिए थी।
(स) ऋग्वेदिक ऋचाओं में सर्वाधिक इंद्र तथा इंद्र के बाद अग्नि की प्रशंसा की गई है
(द) सभी कथन गलत हैं।
6 निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
1.जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे।
2. जैन धर्म कठोर तप और वैराग्य पर बल देता है।
3. पांचवी प्रतिज्ञा ''ब्रम्हचर्य'' का पालन पार्श्वनाथ ने जोड़ी।
जैन धर्म के सम्बन्ध में सत्य है/हैं -
(अ) केवल 3 (ब) 1 और 2
(स) 2 और 3 (द) 1, 2 और 3
7 मक दूनिया साम्राज्य है -
(अ)ईराक का (ब) ईरान का
(स) अफगानिस्तान का (द) यूनान का
8 ईसा पूर्व पहली शताब्दी के समय कौन से/सा बन्दरगाह पूर्वी तट पर था -
(1)मामल्लपुरम् (2) ताम्रलिप्ति
(3) भेरु गाजा
कूटः-
(अ) केवल 1 (ब) 1 और 2
(स) केवल 3 (द) 1 और 3
उत्तर : 1(अ), 2 (ब), 3 (अ), 4 (द), 5 (स), 6 (ब), 7 (द), 8 (ब)